फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान से पहले संजय दत्त लेकर आएंगे 'महाभारत', ये स्टार्स निभाएंगे अहम किरदार

Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay Dutt
विज्ञापन
एक तरफ संज दत्त 'साहेब बीवी और गैंगस्टर -3' में गाली-गलौज और मारधाड़ करते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ वह 'धर्मराज' युधिष्ठिर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी ले ली है। दोनों किरदारों में जमीन आसमान का फर्क 
विज्ञापन

है। खास बात यह है कि संजय दत्त को युधिष्ठिर का किरदार बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि रेडियो पर निभाना होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार एक रेडियो चैनल जल्द 'महाभारत' पर शो लॉन्च करने जा रहा है। इस शो में बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार महाभारत के पात्रों को अपनी आवाज देंगे। शत्रुघ्न सिन्हा भीष्म पितामह के किरदार को आवाज देंगे। वहीं, विवेक ओबराय भगवान कृष्ण की आवाज बनेंगे। शक्ति कपूर को शकुनी मामा के डायलॉग्स बोलते सुने जाएंगे। 

महाकाव्य 'महाभारत' का प्रसारण 90 के दौर में आकाशवाणी और दूरदर्शन पर हुआ था। इसके बाद अलग-अलग चैनल पर इस पर आधारित शोज बने। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी महाभारत पर पांच फिल्मों की सीरीज लाने वाले हैं। वह इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। इस फिल्म में मुकेश अंबानी भी निवेश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें