क्या है पूरा मामला जानिए?
तमन्ना भाटिया के मुताबिक उन्होंने 7 अक्टूबर 2008 को पावर सोप्स लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था। इसके तहत उन्हें 6 अक्टूबर 2009 तक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करना था। हालांकि 2010 की आखिरी तिमाही में जब वह किसी दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए बातचीत कर रही थीं, तब उन्हें पता चला कि पावर सोप्स लिमिटेड अभी भी अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है। उनकी तस्वीर नवंबर 2010 और फरवरी 2011 के बीच बने साबुन के रैपर पर मौजूद थी।
तमन्ना भाटिया ने आरोप लगाया कि 18 जनवरी 2011 और 1 फरवरी 2011 को कंपनी और उसकी एजेंसी, जीएंडडी कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजे जाने के बावजूद जवाब नहीं मिला। फिर तमन्ना ने इस उल्लंघन के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर किया।
तमन्ना भाटिया इस फिल्म में आएंगी नजर
तमन्ना भाटिया के करियर फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक फिल्म 'वन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा भी तमन्ना के पास कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।