फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित, रणवीर की मां? यह कैसे?

Tue, 29 Oct 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित रणवीर सिंह की मां है। ऐसा आने वाली एक फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू होने को है।
विज्ञापन


माधुरी दीक्षित रणवीर सिंह की मां का किरदार निभा सकती हैं। चर्चा है कि जोया अख्तर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। जो भाई बहन के रिश्तों पर आधारित है।

बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए जोया ने भाई के किरदार के लिए रणवीर सिंह और बहन के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा का चयन किया है।
       
बताया जाता है कि रणवीर सिंह की मां के किरदार के लिए जोया अख्तर की कई नायिकाओं से बात चल रही हे। जोया इसके लिए माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और डिंपल कपाड़िया से बातचीत कर रही है।

सबसे ज्यादा संभावनाएं माधुरी दीक्षित के यह रोल करने की हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आ रही है।
     
बताया जाता है कि जोया की इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फरहान अख्तर का चयन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें