फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों पसीना क्यों बहा रही हैं माधुरी?

विज्ञापन
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित इन दिनों जमकर पसीना बहा रही है। उनके इस पसीदा बहाने का आखिर मकसद क्या है?
विज्ञापन

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भले ही डांसिंग में महारत रखती हों, लेकिन जब सवाल उसे पेश करने का आता है तो वह अभ्यास करने में ही यकीन रखती हैं। माधुरी टेलीविजन डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के निर्णायकों में से एक हैं।

अगर शो के प्रतिभागी खिताब जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं, तो माधुरी भी शो के फाइनल के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं। माधुरी ने मंगलवार को साइट ट्विटर पर लिखा, "'झलक' के फाइनल के लिए अभ्यास कर रही हूं। खूब मेहनत कर रही हूं...आशा करती हूं, यह आपको पसंद आएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'झलक दिखला जा' की विजेता ट्रॉफी जीतने के लिए प्रतिभागी आशीष शर्मा, करण टैकर, मौनी रॉय और शक्ति मोहन के बीच मुकाबला होगा। शो का फाइनल शनिवार को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें