राखी सावंत जब-तब किसी कोई न कोई टिप्पणी करती ही रहती हैं। इस बार उन्होंने माधुरी दीक्षित पर कमेंट किया है।
राखी सावंत का कहना है कि वे माधुरी दीक्षित से अच्छी डांसर हैं। उनका साफ कहना है कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उनका घाघरा गाने पर किया गया डांस कुछ खास नहीं था। उनसे अच्छा तो मैं कर लेती।
राखी का सनी लियोनी के लिए भी कहना है कि उन्हें तो डांस ही नहीं आता है। सनी लियोनी के किए गए आइटम लैला पर राखी का कहना है कि उन्हें एक्सप्रेशन देने ही नहीं आते हैं।
राखी का दावा है कि वे ही असली आइटम गर्ल हैं। उनके डांस का कोई मुकाबला नहीं। राखी का सवाल है कि माधुरी जैसी बड़ी हीरोइन को आखिर आइटम डांस करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
हरदम विवादों में रहनेवाली राखी के इन दावों पर न तो माधुरी ने कोई कमेंट किया है और न ही सनी लियोनी ने। शायद राखी अब कोई नया शिगूफा छोड़ें।