फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV: माधुरी दीक्षित के पति ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार, इतनी है कीमत

Thu, 07 Apr 2022 10:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के पति ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। श्रीराम नेने ने जो ईवी कार खरीदी है उसका नाम Tata Nexon EV Dark Edition है। श्रीराम नेने ने टाटा नेक्सान डॉर्क एडिशन का टॉप वेरिएंट लिया है, इसकी कीमत 17.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।
 

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
इससे पहले माधुरी दीक्षित और उनके पति ने एक नया घर किराए पर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर के हर महीने का रेंट 12.5 लाख रुपये है। माधुरी का घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। यह 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है।

माधुरी ने साल 1999 में डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। दोनों के दो बेटे अरिन और रायन हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शादी के बाद माधुरी अपने पति के साथ अमेरिका रहती थीं इसके बाद अपने पति और बच्चों के संग मुंबई में शिफ्ट हो गईं। माधुरी को आखिरी बार वेब सीरीज द फेम गेम में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें