रोमांटिक और कमसिन लड़की के रोल में माधुरी को देख रहीं आंखे उनके इस नए रूप को देखकर चौंक जाएंगी।
2014 में रिलीज होने वाली माधुरी दीक्षित की नई फिल्म गुलाब गैंग की नई तस्वीरें आईं हैं। इन नई तस्वीरों में माधुरी दीक्षित का अंदाज बिल्कुल बदला हुआ दिख रहा है।
अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में माधुरी के साथ जूही चावला भी खास भूमिका में नजर आएंगी।
इस फिल्म को सत्य घटना पर आधारित बताया जा रहा है। उप्र में गुलाब गैंग नाम का एक संगठन है। यह संगठन महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ता है।
सौमिक सेन निर्देशित यह फिल्म 7 मार्च 2014 को रिलीज होगी। यह फिल्म पूरी तरह से नारी केंद्रित है। कोई बड़ा हीरो इस फिल्म में नहीं है।