संजय दत्त और माधुरी दीक्षित दोबारा चर्चा में हैं
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित दोबारा चर्चा में हैं इस बार यह रोमांस या डेटिंग नहीं कर रहे बल्कि माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को किसी खास वजस से फोन किया है। 90 के दशक का यह हॉट कपल ऑन स्क्रीन पर भी काफी हिट रहा। लोगों ने संजय माधुरी की जोड़ी को सिर आंखों पर बिठाया और सराहा भी, अब इन बातों क्या, यह सब पुराने दौर की बातें हैं।
पिछले साल निर्देशक राजकुमारी हिरानी ने संजय दत्त की जीवन पर एक बायोपिक बनाने का ऐलान किया था। संजय दत्त पर बनने वाली इस बायोपिक में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।
अब जाहिर है जब संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो इसमें माधुरी दीक्षित का जिक्र तो आएगा। लेकिन माधुरी दीक्षित संजय दत्त की बायोपिक में उनकी लाइफ को शामिल नहीं किया जाए।
शादी के बाद माधुरी दीक्षित अब माधुरी दीक्षित नेने बन चुकी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इसलिए वह नहीं चाहतीं कि कोई पुराना किस्सा लोगों की जबान पर आए। खलनायक और साजन फिल्म में इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।