फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: मकर संक्रांति पर माधुरी दीक्षित ने खरीदी करोड़ों की कार, पति श्रीराम नेने के साथ वायरल वीडियो

Tue, 14 Jan 2025 11:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर करोड़ों रुपये की शानदार कार खरीदी है। इस दौरान मुंबई में अपने पति के साथ राइड पर गईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
माधुरी ने मंकर संक्रांति के अवसर पर खरीदी लाल फरारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधुरी ने मंकर संक्रांति के अवसर पर लाल रंग की फरारी कार है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है। 13 जनवरी को माधुरी को जब मुंबई में काले रंग की शानदार ड्रेस में पति नेने के साथ देखा गया। पैपराजी ने इन दोनों को अपने वीडियो में कैद कर लिया। इस दौरान माधुरी और राम नेने ने अपनी नई लग्जरी फरारी के साथ कई पोज दिए।
विज्ञापन

 

माधुरी ने खरीदी फरारी
मकर संक्रांति से एक दिन पहले सोमवार 13 जनवरी को माधुरी और डॉ श्रीराम नेने को मुंबई में अपनी शानदार लाल रंग की फरारी में सवारी करते हुए देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी ने फरारी 296 GTS खरादी है, जो 6 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की कीमत की है।
 

वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी अपने पति राम के साथ लाल फरारी की सवारी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों ने ही काले रंग के आउटफिट पहने थे। माधुरी ने शिमरी ब्लैक गाउन पहना हुआ है, जबकि उनके पति और डॉ राम ने ब्लैक शानदार सूट पहना है।

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: जवान-पठान के बाद 'इंस्पेक्टर गालिब' के किरदार में नजर आएंगे SRK? निर्देशक को है हां का इंतजार
विज्ञापन

माधुरी के कलेक्शन में कई कारें हैं शामिल
माधुरी और डॉ. नेने के कार कलेक्शन में पहले से ही कई हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी के पास मर्सिडीज मेबैक एस560 भी है जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। अब इसमें फरारी 296 GTS भी जुड़ गई है। मर्सिडीज एस-क्लास 450, जिसकी कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये, स्कोडा ऑक्टेविया वीआरएस, जिसकी कीमत 26.29 लाख रुपये, इनोवा क्रिस्टा, जिसकी कीमत 9.5 लाख रुपये , रेंज रोवर वोग, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये, मर्सिडीज जीएलएस 350डी, जिसकी कीमत 88 लाख रुपये और रेंज रोवर स्पोर्ट्स, जिसकी कीमत 91 लाख रुपये से लेकर 2.1 करोड़ रुपये के बीच है। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 में देखा गया था।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में कैसा रहा करण वीर मेहरा का सफर, विवियन डीसेना से लड़ाई- चुम दरंग की दोस्ती तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें