जिंदगी को लेकर माधुरी का नजरिया
माधुरी दीक्षित ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं से पर्दा उठाते हुए कहा, ''जब शादी नहीं हुई थी तो काफी काम कर रही थी। तीन तीन शिफ्ट में काम करती थी। असल में जिंदगी तो मैंने शादी के बाद जी है। जो जिंदगी आज जी रही हूं अपने पति और बच्चों के साथ वो मेरे लिए सपने की तरह है। फिर मैं फिल्मों में वापस आई क्योंकि यही करना मेरा सपना है।''
माधुरी ने महिला प्रधान फिल्मों को लेकर कही खास बात
माधुरी ने महिला प्रधान फिल्मों को लेकर कहा, ''एक वक्त पर मैंने कई फीमेल सेंट्रिक फिल्में कीं, जैसे 'मृत्युदंड' और 'बेटा'। 'मृत्युदंड' करते वक्त कई लोगों ने कहा कि कमर्शियल सिनेमा करो पर मैंने वो फिल्म कीं क्योंकि उसमें महिला सशक्तिकरण की बात की गई थी।
आज ये देखकर खुशी होती है कि कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनकी कहानियों का केंद्र महिलाएं होती हैं। ये बदलाव एक दिन में नहीं आया इसके पीछे कई ऐसी फिल्मों और उन अभिनेत्रियों का हाथ है, जो बीते काफी वक्त से दमदार किरदार निभाती नजर आ रही हैं।"
इवेंट के बाद माधुरी ने किया डांस
इवेंट खत्म हो जाने के बाद माधुरी ने अपने प्रसिद्ध गाने एक-दो-तीन पर जमकर डांस भी किया। उनके साथ स्टेज पर फेमस यूट्यूबर और इवेंट के होस्ट सिद्धार्थ कन्नन भी मौजूद रहें।
इस साल आईफा में परफॉर्म करेंगी माधुरी
माधुरी दीक्षित इस साल आईफा अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करने वाली हैं। माधुरी के अलावा शाहरुख खान, करीना कपूर और शाहिद कपूर भी आईफा अवॉर्ड में परफॉर्म करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखिरी बार अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें:
Katrina Kaif: अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में परफेक्ट ब्राइड्समेड बनीं कैटरीना कैफ, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट