फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि मधुर भंडारकर ने सीएम योगी से मुलाकात उनके सरकारी आवास पर की और इस बात के संकेत भी दिए कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करना चाहते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि मधुर भंडारकर ने बीजेपी सरकार के लिए अपनी नई फिल्म पॉलिसी तैयार की है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में उत्तर प्रदेश बॉलीवुड के लिए काफी खास बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में हिंदी फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला बढ़ा है।
आधिकारियों के मुातबिक उत्तर प्रदेश में बॉलीवुड का रुझान बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसी पॉलिसी के तहत गोवा में हुए फिल्म मोहत्सव में राज्य के अधिकारियों ने कैपेनिंग की थी और कई बड़ी हस्तियों के राज्य में शूटिंग के चर्चा भी की थी।
पिछले पांच सालों पर नजर डाले तो उत्तर प्रदेश तेजी से बॉलीवुड की पहली पसंद वाला राज्य बनता नजर आ रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुले हाथों से फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया और राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी सहूलियतें भी दी। राज्य के विभिन्न इलाकों में दर्जों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।