फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले यानि गुरुवार की रात भव्य तरीके से फिल्म के प्रीमियर करने का चलन इंडस्ट्री में है। जहां पर फिल्म से जुड़े लोगों के परिवार और दोस्त भी शिरकत करते हैं।
इंडस्ट्री कई मशहूर हस्तियां एक साथ प्रीमियर की रेड कार्पेट नाइट में देखने को मिल जाती हैं। ऐसे ही नजारे की उम्मीद मधुर की करीना स्टारर फिल्म 'हीरोइन' से भी थी लेकिन खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का प्रीमीयर नहीं होगा बल्कि दो अलग- अलग स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएंगी। इसमे करीना के परिवार और उनके दोस्त शुमार होंगे।
फिल्म के प्रीमियर न करने की वजह मुंबई में चल रहे गणोश चतुर्थी को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को डेढ दिन तक स्थापित होने वाल गणपति का विर्सजन होगा इसलिए सड़क पर भारी ट्रैफिक होने की उम्मीद है। जिस वजह से स्टार्स तय समय पर प्रीमीयर में नहीं पहुंच पाएंगे।
कई स्टार्स के अपने घर पर भी गणपति लाते हैं ऐसे में वे प्रीमियर में शिरकत नहीं कर पाएंगे इसलिए यह फैसला लिया गया है कि फिल्म का प्रीमियर नहीं होगा हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र अलग कहानी कहते हैं। उनका कहना है कि मधुर की यह फिल्म बॉलीवुड़ पर आधारित है इसलिए कौन सा सच कौन से एक्टर को बुरा लग जाए... किसे पता, सो प्रीमियर को कैसिंल कर देने विचार है। आखिरी फैसला गुरुवार की शाम को ही होगा।