फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhu Mantena Wedding: जून में इस तारीख को इरा संग शादी रचाएंगे मधु मंटेना, ये बी-टाउन सेलेब्स होंगे शामिल

Sat, 03 Jun 2023 12:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मसाबा गुप्ता के पूर्व पति और मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना और लेखक-योगा ट्रेनर इरा त्रिवेदी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
मधु मंटेना, इरा त्रिवेदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के पूर्व पति और फिल्म निर्माता मधु मंटेना जून 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट की मानें तो मंटेना लेखिका-योगा ट्रेलर इरा त्रिवेदी से शादी करने वाले हैं। मसाबा गुप्ता की दूसरी शादी के बाद मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की डेटिंग की खबरें पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि मधु मंटेना और इरा, कब, कहां और कैसे शादी करेंगे। चलिए आपको बताते हैं...

विज्ञापन

इस दिन होगी शादी
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता मधु मंटेना और लेखक-योगा ट्रेनर इरा त्रिवेदी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मधु और इरा के फोटोग्राफर वैभव सिंघवी से बात की है, जिन्होंने दोनों की शादी पर मुहर लगाते हुए तारीख का खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया कि मेहंदी का फंक्शन 10 जून को कपल के बांद्रा स्थित आवास पर होना है और शादी 11 जून को एक पांच सितारा होटल में होगी।
Adipurush: प्रभास की फिल्म ने पहले ही कमा डाले 432 करोड़? रिलीज के इतने दिनों के भीतर कर लेगी पूरे बजट की कमाई
विज्ञापन


ये सितारे होंगे शामिल
बॉलीवुड इंडस्ट्री को 'मसान', 'उड़ता पंजाब', 'सुपर 30', 'गजनी' और 'क्वीन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता मधु मंटेना की शादी में सिनेमा जगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। मधु मंटेना और इरा की शादी में आमिर खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन जैसी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


मसाबा से हुई थी मधु की पहली शादी
आपको बता दें, मधु मंटेना की पहली शादी अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी, मसाबा के साथ हुई थी। दोनों ने 2 जून, 2015 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, दोनों शादी के चार साल के अंदर ही अलग हो गए थे और 2019 में उनका तलाक हो गया था।
Old Age Fathers: दादा-नाना बनने के बाद भी पिता बने ये हॉलीवुड स्टार्स, एक तो 83 की उम्र करेंगे बच्चे का स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें