फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय पर मधु करती थीं रणवीर सिंह को ट्रोल; ऐसे बनीं उनकी फैन; एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 06 Jun 2026 04:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhoo on Ranveer Singh: एक्ट्रेस मधु ने हाल ही में कहा कि एक समय था जब वे रणवीर को ट्रोल करती थीं, लेकिन अब वे उनकी फैन बन चुकी है। जानिए क्या रही वजह, जिसने एक्ट्रेस की सोच को पूरी तरह बदल दिया। 

विज्ञापन
मधु और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रोजा’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मधु ने हाल ही में बताया कि धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को लेकर उनकी सोच समय के साथ पूरी तरह बदल गई है। एक इंटरव्यू में मधु ने खुलकर कहा कि जब रणवीर ने इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तब वह उनसे ज्यादा प्रभावित नहीं थीं।

मैंने भी उनके कपड़ों की ट्रोलिंग की है

विज्ञापन

हिंदी रश से बातचीत में मधु ने बताया कि शुरुआत में उन्हें रणवीर को लेकर बनी हाइप समझ नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें रणवीर बस एक ठीक-ठाक एक्टर लगते थे। लेकिन बाद में उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया, जब उन्होंने उनका काम देखा।

मधु ने यह भी कहा कि वह पहले उन लोगों में शामिल थीं, जो रणवीर के अजीब फैशन सेंस पर सवाल उठाते थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने भी उनके कपड़ों की ट्रोलिंग की है। कभी वो पीली पैंट पहनते थे, कभी स्कर्ट। उन्होंने इंडस्ट्री की सोच को तोड़ा। लोग उनका मजाक उड़ाते थे, मीम्स बनाते थे, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता था। वो वही करते रहे, जो उन्हें सही लगता था।’

मैं भी उनकी बड़ी फैन बन चुकी है 
मधु ने बताया कि रणवीर ने कभी भी दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। आज जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें लगता है कि यही बात रणवीर के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बनी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम अक्सर लोगों की हंसी से बदल जाते हैं, खुद को ढालने लगते हैं। लेकिन रणवीर कभी किसी में फिट नहीं हुए। आज वही स्टाइल आइकन हैं और बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। जो लोग कभी उनका मजाक उड़ाते थे, आज वही उनके सबसे बड़े फैन हैं- मैं भी उन्हीं में से एक हूं।’

ये भी पढ़ें- कौन हैं गौरी स्प्रैट? बनने जा रही हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी, एक बच्चे की हैं मां; इस दिन होगी एक्टर की शादी

मधु ने एक खास पल भी याद किया, जिसने उन पर गहरा असर छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर उनके लिए गाना गाया था। इस जेस्चर ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें