फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: 'मेरे शिक्षकों ने भरी थी स्कूल फीस', गुरु पूर्णिमा पर राजकुमार राव का खुलासा

Thu, 10 Jul 2025 04:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao on Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा के मौके पर अभिनेता राजकुमार राव ने अपने शिक्षकों को याद किया और बताया कि अच्छे गुरु हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
 
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी फिल्म 'मालिक' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'मालिक' कल यानी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन राजकुमार राव ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन

 

शिक्षकों ने बहुत कुछ सिखाया
राजकुमार राव एक प्रशिक्षित अभिनेता, ताइक्वांडो कलाकार और बेहतरीन डांसर हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं को देते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा, "मेरे कई गुरु हैं। मेरे मार्शल आर्ट शिक्षक श्री यामीन, डांस टीजर कमलजीत मैम और मधुसूदन सर, और श्री राम सेंटर और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के शिक्षकों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया।" 

शिक्षकों ने की मदद
राजकुमार ने यह भी बताया कि उनके बचपन में शिक्षकों ने उनकी बहुत मदद की, जैसे स्कूल की फीस भरना, जब उनके परिवार की हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा, 'अच्छे शिक्षक होना एक वरदान है। आप अपने शिक्षक जितने ही अच्छे बनते हैं। मैं इस मामले में बहुत भाग्यशाली रहा हूं।" वे अपने कुछ शिक्षकों के संपर्क में आज भी हैं।
विज्ञापन

फिल्म मालिक
राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ गर्भावस्था की घोषणा की। इस खुशखबरो को सुनने के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें आने वाले नन्हें मेहमान के लिए शुभकामनाएं दीं। काम की बात करें तो उनकी नई फिल्म मालिक 11 जुलाई को सिनामाघरों में रिलीज होगी। इसमें वे पहली बार एक आक्रामक और एक्शन किरदार में नजर आएंगे। राजकुमार ने फिल्म मालिक को लेकर बताया, "मुझे मालिक की कहानी और किरदार बहुत पसंद आया। यह किरदार क्रूर और शक्तिशाली है। इसने मुझे कुछ नया करने का मौका दिया और मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला।"

यह भी पढ़ें: The Paradise: साउथ एक्टर नानी की ‘द पैराडाइज’ में हुई राघव जुयाल की एंट्री, निर्माताओं ने शेयर किया वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें