फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत ने धोनी को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा

Fri, 08 Jul 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एम एस धोनी फिल्म का पहला पोस्टर - फोटो : bollywoodlife.com
विज्ञापन
एम एस धोनी के जन्मदिन पर बॉलीवुड ने तोहफे के रूप में उनकी बॉयोपिक पर बनने वाली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म का नाम 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' रखा गया है। इस फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म में उनकी दो हीरोइन होंगी जिनमें कायरा आडवानी और दिशा पटानी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म के पोस्टर में धोनी के बचपन से लेकर इंडिया क्रिकेट टीम के कैप्टन बनने के सभी स्तरों को दिखाया गया है।
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत ने भी धोनी के किरदार में अपने आप को ढालने के लिए काफी मेहनत की है। हाल ही में टाइगर श्रौफ के साथ वीडियो एल्बम 'बेफ्रिका' में नजर आईं दिशा पटानी इस फिल्म में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड बनी हैं जबकि कायरा आडवानी धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें