गोविंदा के डाउनफॉल पर क्या बोले समीर?
गोविंदा के करियर में चल रहे डाउनफॉल को लेकर समीर ने कहा, ‘ये बहुत दुखद है। इसी को कहते हैं वक्त का तकाजा। ना तो उसकी गलती है, ना किसी की गलती है। ये सब वक्त का खेल है। आज भी वो आदमी काम करे, तो उसके सामने किसी को खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मगर अब नहीं हो रहा। उसमें किसी का दोष भी नहीं है, कोई कुछ कर भी नहीं सकता, लेकिन दुख होता है।
हम तो उसके परिवार जैसे हैं। एक वक्त था जब हर शाम या तो उसके मामा के साथ या उसके घर गुजरती थी। पहली फिल्म उसकी शुरू करवाने वाले मैं और आनंद मिलिंद थे। उसको हम लोगों ने करीब से समझा है।
ऐसा लगता था घर का कोई बच्चा है। ऐसे लोगों के साथ जब ये सब होता है, तो कहीं दुख भी होता है। मैंने एक दो बार मिलकर समझाया भी था, लेकिन बात करके लगा कि इसका वक्त गड़बड़ चल रहा है। वो अद्भुत और नेचुरल एक्टर है।