फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर ने अदालत के सामने दर्ज कराया बयान, कंगना के खिलाफ किया है मानहानि का केस

Thu, 03 Dec 2020 06:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
विज्ञापन

बीते दिनों कंगना रणौत के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने कंगना उस बयान पर आपत्ति जताई थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

विज्ञापन


 अब जावेद अख्तर ने गुरुवार को अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया है। जावेद अख्तर ने अपने वकील के माध्यम से यह बयान दर्ज करवाया है। बता दें काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बनाया और उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जावेद अख्तर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बता दें कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?" इतना ही नहीं कंगना भी कई इंटरव्यूज में जावेद अख्तर पर हमला बोल चुकी हैं।

कंगना पर फिलहाल चार अलग-अलग मामलों में केस दर्ज है। फिलहाल वह किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रख रही हैं। जिसकी वजह से उनकी दिलजीत दोसांझ से सोशल मीडिया पर लड़ाई भी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें