अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी एक शॉर्ट फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कोंकणा द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों की खूब सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा था। कोंकणा का कहना है कि शुरुआत में उन्हें एक निश्चित तरीके से दिखने और यहां फिट होने में काफी वक्त लगा।