इस शुक्रवार को रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्म 'लव गेम्स' अपने बोल्ड सीन को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। गौरव अरोरा, पत्रलेखा और तारा अलीशा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने जिस तरह रिलीज से पहले सुर्खियां बटोरीं उसको देखते हुए इससे तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म कमाल के मामले में फिसड्डी साबित हो रही है।
पहले दिन 1.03 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन हल्की शुरुआत के बाद शनिवार को छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म की कमाई शनिवार को बढ़ने की जगह और घट गई। फिल्म ने शनिवार को 1.01 करोड़ की कमाई की।
इस तरह पहले दो दिन में फिल्म सिर्फ 2.04 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई को लेकर तरण आदर्श का ट्वीट
#LoveGames Fri 1.03 cr, Sat 1.01 cr. Total: ₹ 2.04 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2016