मशहूर फिल्म कलाकारों का अमर उजाला के पाठकों से सीधा संवाद कराने और उन्हें फिल्मी सितारों से रू ब रू कराने की अगली कड़ी इस बार आगरा में आयोजित होने जा रही है। माई सिटी टॉक्स – लव आज कल नामक इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री सारा अली खान और जब वी मेट, रॉकस्टार, कॉकटेल, हाईवे और तमाशा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली अमर उजाला के पाठकों से सीधा संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम में अमर उजाला प्रकाशन केंद्रों से सम्बद्ध जिलों/शहरों की भाग्यशाली जोड़ियां इन कलाकारों से मुलाकात करने का मौका पाएंगी। इन जोड़ियों का चयन एक प्रतियोगिता के जरिए किया जा रहा है, जिसमें अमर उजाला के 18 से 35 आयु वर्ग तक के पाठक हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए पाठकों को अपनी ऐसी प्रेम कहानियां भेजनी होंगी, जो सामाजिक अभिरुचि की हों और दूसरों के लिए प्रेरणा हों।
यह कार्यक्रम इस वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हो रही फिल्म लव आज कल से संबंधित है और कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पाठकों को अपनी प्रविष्टियां 7 फरवरी 2020 तक भेजनी हैं। सबसे अच्छी कहानियां भेजने वाली 21 जोड़ियों का चयन अमर उजाला प्रबंधन की निर्णायक टीम करेगी। इन 21 जोड़ियों में से 10 भाग्यशाली जोड़ियां आगरा में 11 फरवरी को होने जा रहे माई सिटी टाक्स – लव आज कल नामक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली से संवाद करने का मौका पाएंगी।
हिंदी सिनेमा में प्रेम कहानियों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए इम्तियाज अली अपनी पहली फिल्म सोचा न था से ही चर्चित रहे हैं। वह इससे पहले अपनी पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल की रिलीज से पहले फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अमर उजाला के संपादकों से वाराणसी में संवाद कर चुके हैं।
ऐसे लें प्रतियोगिता में हिस्सा
अगर आपकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है तो आप माई सिटी टाक्स – लव आज कल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जोड़ीदार की सहमति से अपनी प्रेम कहानी अमर उजाला को भेजनी है। यह कहानी अधिकतम 500 शब्दों में होनी चाहिए। कहानी कैसे और कहां भेजनी है, इसके लिए शनिवार 1 फरवरी 2020 का अमर उजाला अखबार पढ़ना न भूलें। चुनी गई कहानियों का प्रकाशन जोड़ियों के चित्रों के साथ अमर उजाला के 10 फरवरी के अंक में होगा। इन प्रकाशित 21 कहानियों में से ही 10 सौभाग्यशाली विजेता जोड़ियों का चयन माई सिटी टाक्स – लव आज कल कार्यक्रम के लिए होगा। विजेताओं के चयन में अमर उजाला प्रबंधन का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
गजराज और नीना की जोड़ी पर फिदा हुए आयुष्मान, इस बार परदे पर दिखेगा दिलचस्प मुकाबला