लायंसगेट प्ले लगातार तीसरे साल स्टार-स्टडेड नाइट के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में लॉस एंजिल्स से सीधे दक्षिण-पूर्व एशियाई दर्शकों के लिए एमी जादू ला रहा है। एमी अवॉर्ड्स 2023 का सीधा प्रसारण एलए लाइव के पीकॉक थिएटर में 18 सितंबर को (8:00-11:00 अपराह्न ईटी लाइव/5:00-8:00 अपराह्न पीटी) फॉक्स पर किया जाएगा और विशेष रूप से लायंसगेट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, भारत में 19 सितंबर को लायंसगेट प्ले पर विशेष रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
दर्शक इस ग्लैमर से भरी रात को विशेष रूप से मलेशिया (8 AM MYT) और फिलीपींस (8 AM PHT) में लायंसगेट प्ले पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, पहली बार 75वें एमी अवार्ड्स के लिए नामांकन 12 जुलाई को लायंसगेट प्ले के यूट्यूब चैनल (9:00 PM IST) पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।
लायंसगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित धानुका ने कहा, 'लायंसगेट प्ले एक प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें तीन क्षेत्रों - भारत, मलेशिया और फिलीपींस में एमी अवार्ड्स की 75वीं वर्षगांठ समारोह का लाइव प्रसारण करते हुए खुशी हो रही है। यह एमी के लिए एक मील का पत्थर वर्ष है और हम अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर नामांकनों को लाइव स्ट्रीम करके चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाने की योजना बना रहे हैं। यह प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक कार्यक्रम है, और हम सर्वश्रेष्ठ देखने का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उत्साह बनाए रखना चाहेंगे।'
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' में अपने रोल का किया खुलासा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता