lisa ray
बेशक लीजा की जिंदगी में इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में लीजा ने कहा कि, ‘मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं कितनी खुश हूं। मेरे जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन अब मेरी जिंदगी में बदलाव आ गया है। फिलहाल मैं इस बदलाव का भरपूर मजा ले रही हूं। मैं अपनी बेटियों को मुंबई में अपने घर लाना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें अव्यवस्थित रहीं। जेसन हेडली से शादी के बाद मैंने मां बनने का बड़ा फैसला लिया।