फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से तीन हफ्ते पहले 'हिट' हुई 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'

Fri, 30 Jun 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'
विज्ञापन
अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ओपनिंग फिल्म बनेगी। अलंकृता इसे लेकर काफी खुश हैं। ये फेस्ट इस साल 10-22 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि लिपस्टिक अंडर माय बुर्का इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ओपनिंग फिल्म बन रही है। हालांकि ये फिल्म इससे पहले कई देशों में  रिलीज हो चुकी है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ये पहली बार दिखाई जाएगी। मैं ऑस्ट्रेलिया की जनता के रिएक्शन का इंतजार करुंगी।'

ये फिल्म महिला प्रधान है जिसमें महिलाओं को गाली-गलोच और बोल्ड सीन दिखाए गए हैं जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन


अलंकृता श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रतन पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमरा लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें