यूजर्स हुए हैरान
मेसी के वीडियो में शाहरुख के नजर न आने पर अब यूजर्स ने हैरानी जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘मेसी ने राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी, शाहरुख खान और टीएमसी विधायकों को वीडियो में शामिल नहीं किया। वीडियो में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया गया जो मायने रखते थे।’ एक अन्य यूजर ने भी इसी बात को नोटिस करते हुए कहा कि मेसी ने सिर्फ करीना कपूर को अपने वीडियो में जगह दी।
करीना ने मेसी के वीडियो पर जताई खुशी
मेसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खुद को देखकर करीना कपूर बेहद खुश हो गईं। करीने ने मेसी के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा करते हुए खुशी जताई। साथ ही उन्होंने बेटे तैमूर को भी मेंशन करते हुए कहा कि ये सब तुम्हारे लिए था।

करीना ने लिखा, ‘ठीक है टिम, तो ये सब तुम्हारे लिए हुआ। (दिल वाला इमोजी)।’