इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चन खानदान की सबसे लाडली आराध्या की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर हर किसी की जुबां पर एक ही बात है कि आराध्या बिलकुल मां की तरह दिख रही हैं। आगे की स्लाइड्स में कुछ ऐसी तस्वीरें देखें जिनको देखकर आपको आराध्या में साफ मां ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
2 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
वायरल हो रही इस तस्वीर में आराध्या सफेद रंग की टी-शर्ट में शर्माते हुए पोज दे रही हैं। हाथ में खाने की प्लेट को वह बड़े प्यार से देख रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस आराध्या की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और उसकी तुलना उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन से कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
बच्चन परिवार की लाडली की इस तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया। लोगों ने उनकी फोटो पर क्यूट, परी, डॉल, खूबसूरत जैसे कमेंट लिखे हैं। आराध्या की ये तस्वीर उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
4 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
कैमरे के आगे आराथ्या बिल्कुल हिचकिचाती नहीं हैं। कुछ समय पहले, आराध्या को मिल रही अटेंशन पर ऐश्वर्या ने कहा था, मेरी कोशिश होती है कि आराध्या की जितनी संभव हो, उतनी नॉर्मल परवरिश हो।
ऐश्वर्या ने कहा, आराध्या बच्ची है। मैं यूं ही ये नहीं कह सकती कि वो ये सब समझती है। आराध्या बचपन से ही मीडिया अटेंशन का सामना कर रही है। जबकि मैंने ये सब 20 साल की उम्र में देखा था। मुझे नहीं पता कि ये सब आराध्या के लिए कितना नॉर्मल है।