जब चिरंजीवी और सलमान से मिले विजय
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 'गॉडफादर' के सेट पर सलमान खान और चिरंजीवी के साथ हुई मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में विजय, सलमान, चिरंजीवी, पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए विजय ने सलमान खान और चिरंजीवी के लिए सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा,' मेगास्टार चिरंजीवी सर और सलमान सर... लाइगर के लिए आप लोगों का आर्शीवाद चाहिए। आपके लिए मेरा प्यार और सम्मान।'
मॉल में विजय को देख पागल हुए फैंस
बीते दिनों 'लाइगर' की स्टार कास्ट नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थी। इस दौरान पूरे मॉल में फैंस की जबरदस्त भीड़ जुटी थी। जैसे ही विजय और अनन्या मॉल में पहुंचे, वैसे ही उन दोनों को भीड़ ने घेर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई था। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। गौरतलब है इस फिल्म से माइक टायसन अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
सलमान और चिरंजीवी का डांस
मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गॉडफादर' से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। पिछले दिनों ही चिरंजीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों अभिनेताओं का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दोनों की पीठ नजर आ रही है और उनके आस-पास काफी सारी बैकग्राउंड डांसर्स हैं। इस फोटो से साफ समझ आ रहा है कि दोनों किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। इस गाने को प्रभु देवा कोरियोग्राफ कर रहे हैं।