मजेदार अंदाज में बात करते आए नजर
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय देवरकोंडा से मुलाकात का वीडियो साझा किया है। वीडियो में अक्षरा और विजय बड़े ही मजेदार अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अक्षरा ने विजय के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'हमारा पटना में मिलना रह गया था पर अब आखिरकार मुलाकात हुई।' इसके बाद अब अक्षरा ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'नशा बिहार का छाया इस कदर...वैसे बिहार, यूपी का बच्चा बच्चा राउडी है आपकी तरह।'
भोजपुरी में कहा आई लव यू
वीडियो की शुरुआत में अक्षरा सिंह पूछती हैं, 'विजय कैसे हैं आप?' इस पर विजय कहते हैं, 'बहुत अच्छा हूं।' अक्षरा कहती हैं कि हाल ही में पटना में घटना करके आए हो, मतलब एकदम बवाल, गर्दा उड़ा कर आए हो अपने राउडी अंदाज में, तो आप बिहार और यूपी के अपने फैंस को क्या कहना चाहते हैं। इस पर विजय अक्षरा से भोजपुरी में उन्हें आई लव यू सिखाने के लिए कहते हैं और फिर कहते हैं, 'हम तोहरा से बहुत प्यार करीला।' विजय का भोजपुरी अंदाज में बात करना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
इस दिन आएगी फिल्म
बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, तो अनन्या पांडे साउथ में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक अब फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।