आखिरकार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का गाना 'आफत' रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मेकर्स ने गाने में अनन्या को 'खूबसूरत ड्रामा क्वीन' के रूप में पेश किया, जो फिल्म में विजय देवरकोंडा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि यह तेलुगू-हिंदी भाषी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।