फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: व्हाइट बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा के साथ दिए ऐसे पोज, फैंस बोले- हॉट लग रही हो

Mon, 08 Aug 2022 05:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब अभिनेत्री ने बिकिनी टॉप पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, जिसमें वह साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से भी तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में अनन्या व्हाइट बिकिनी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन

अनन्या पांडे ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री व्हाइट बिकिनी टॉप पहने हुए पोज दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर का श्रग पहना हुआ है। अभिनेत्री ने अपना एक हाथ सिर पर रखा हुआ है और चेहरे को झुकाया है। दूसरी तस्वीर में अनन्या बैठी हुई हैं और चहरे पर क्यूट एक्सप्रेशन है। वहीं, आखिरी की तस्वीर में अनन्या के साथ विजय देवरकोंडा भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में विजय अनन्या के पीछे खड़े हैं और एक्टर ने अपनी एक आंख बंद कर रखी है।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। शनाया कपूर ने इन तस्वीरों पर हार्ट और आंखों में दिल वाली कई सारी इमोजी भेजी हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट और गॉर्जियस लग रही हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'नाइस बेबी, तुम तो हॉट लग रही हो।' इसी तरह कुछ फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी बनाए हैं। 
विज्ञापन

बात करें 'लाइगर' की तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार अदा कर रहे हैं और इसी के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू भी होने जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा एक्ट्रेस सौम्या कृष्णन भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में माइक टायसन कैमियो करने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें