लियो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकेशन कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में दलपति विजय के अलावा संजय दत्त, अर्जुन, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैसस्किन, मैडोना सेबेस्टियन और जॉर्ज मैरीन भी हैं। 'लियो' असल में लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। 'लियो' को जिस तरह की सफलता मिली है, उसे देखते हुए अब मेकर्स फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी वर्जन के लिए लोकेश कनगराज की टीम ने कई बदलाव किए हैं।