फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiela Vaz death: 60 के दशक की मशहूर डांसर शीला वाज का निधन, कई सदाबहार गीतों में आई थीं नजर

Thu, 30 Jun 2022 11:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1950 और 60 के दशक की मशहूर नृतकी शीला वाज का निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। दिग्गज डांसर को लेकर कई सदाबहार गीतों का निर्माण किया गया था। 
विज्ञापन
शीला वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी प्रमुख नर्तकियों में से रहीं एक शीला वाज़ का निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में कल 29 जून 2022 को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में गोवा के एक कैथोलिक परिवार में हुआ था। शीला वाज के लिए नृत्य के क्षेत्र में आने खास तौर पर भारतीय लोक नृत्य को अपनाने के लिए सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें फिल्मों में आने से पहले अपने परिवार को काफी समझाना पड़ा। 

विज्ञापन


50 और 60 के दशक में शीला वाज पर फिल्माए गए कई बेहतरीन गाने 
शीला वाज़ को 1950 और 1960 के दशक में कई सदाबहार गीतों में बेहतरीन नृत्य के लिए जाना जाता है। उनको लेकर 'लेके पहला पहला प्यार' (सीआईडी), 'रमैया विशाल वैया' (श्री 420 में उनका सबसे प्रसिद्ध गीत) और 'घर आजा घेर आया बद्र सांवरिया' (छोटे नवाब) सहित कई गीतों को फिल्माया गया है। जिन्हें लोग आज भी अक्सर गुनगुनाते हैं। 

 ऐसे हुई थी हिंदी सिनेमा में शुरुआत
शीला वाज ने किशोर साहू की मयूर पंख में सबसे पहले काम किया था हालांकि ये रिलीज होने से पहले ही गुनाह (1953) रिलीज हुई और इस तरह से शीला वाज ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें