फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना कुमारी की डायरी से बशीर बद्र का कैसा कनेक्शन? कई फिल्मों में सुनने को मिलीं पद्मश्री शायर की गजलें

Thu, 28 May 2026 07:08 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bashir Badr Meena Kumari: मशहूर शायर बशीर बद्र ने आज इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि मीना कुमारी की डायरी से बशीर बद्र का कैसा कनेक्शन था…
विज्ञापन
बशीर बद्र और मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।’

विज्ञापन

ऐसे जिंदादिल शेर लिखने वाले मशहूर शायर बशीर बद्र का आज निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बशीर बद्र के कई शेर और गजलें बॉलीवुड में भी फिल्मों व गानों में इस्तेमाल किए गए हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय गजल ‘न जी भर के देखा, न कुछ बात की…’ भी शामिल है। इसके अलावा बशीर बद्र का दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी से भी एक खास कनेक्शन रहा है। मीना कुमारी बशीर बद्र के शेरों की काफी कायल थीं।

बशीर बद्र और मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी डायरी में बशीर बद्र के शेर लिखती थीं मीना कुमारी
मीना कुमारी जो खुद भी शायरी करती थीं और उनका उपनाम नाज था। वो बशीर बद्र की शायरी की काफी बड़ी फैन थीं। वो अपनी तन्हाई के समय में बशीर बद्र के शेर सुना करती थीं और उन्हें लिखा करती थीं। 1960 के दशक में बशीर बद्र का एक शेर बहुत लोकप्रिय हुआ था। मीना कुमारी को वह शेर इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे अपने हाथों से लिखकर एक मशहूर मैगजीन को छपने के लिए दे दिया। ये शेर था-

‘उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो
न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।’
इसके अलावा मीना कुमारी अपनी निजी डायरी में भी बशीर बद्र के शेर लिखा करती थीं।

देवदास फिल्म में नुसरत बद्र ने लिखे गाने - फोटो : सोशल मीडिया

बशीर बद्र के बेटे ने लिखे ‘देवदास’ समेत कई फिल्मों के गाने
इसके अलावा बशीर बद्र एक अन्य तरीके से भी सिनेमा से जुड़े रहे। बशीर बद्र के बेटे व गीतकार नुसरत बद्र ने बॉलीवुड में कई फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। उन्हें सबसे बड़ी सफलता संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'देवदास' से मिली। इस फिल्म के सभी यादगार गानों को नुसरत बद्र ने ही लिखा है। इनमें 'डोला रे डोला', 'सिलसिला ये चाहत का' और 'मार डाला' जैसे गीत शामिल हैं।

विज्ञापन

बशीर बद्र - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में सुनाई दीं बशीर बद्र की गजलें
बशीर बद्र की कई गजलें फिल्मों में बतौर गीत भी ली गई हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय ‘तुम बिन’ फिल्म का गीत ‘कोई फरियाद’ शामिल है। इसके अलावा 'बादल' फिल्म का गाना ‘कभी यूं भी आ मेरी आंख में, कि मेरी नजर को खबर न हो’ भी शामिल है। इसके अलावा ‘न जी भर के देखा, न कुछ बात की’, ‘लोग कहते हैं अजनबी तुम हो, अजनबी मेरी जिंदगी तुम हो’ जैसी गजलें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें