फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती: लॉरेंस डिसूजा ने सुनाया एक्टर और श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा, बोले- वह उनका इंतजार करते थे

Wed, 25 Nov 2026 03:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्तों की काफी अफवाहें रही। 
  • इस पर  फिल्म निर्माता लॉरेंस डिसूजा ने एक किस्सा साझा किया। 
  • उन्होंने बताया कि एक्टर शूटिंग के दौरान श्रीदेवी का इंतजार करते थे। 
  • हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह महज एक किस्सा है। 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। वहीं उनके व्यक्तिगत जीवन भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अब फिल्म निर्माता लॉरेंस डिसूजा ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच चर्चित रिश्ते के बारे में काफी कुछ बताया। 

मिथुन-श्रीदेवी पर क्या बोले लॉरेंस? 

विज्ञापन

लॉरेंस डिसूजा ने बीते जमाने की मशहूर जोड़ी मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बारे में अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के साथ हुई बातचीत में कहा, ‘मिथुन या तो शूटिंग के दौरान या पैकअप के समय सेट पर आ जाते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे। उस दौरान मिथुन योगिता बाली से शादीशुदा थे।’ हालांकि, बाद में लॉरेंस ने स्पष्ट किया कि वह केवल वही बता रहे हैं जो उन्होंने सेट पर काम करते समय व्यक्तिगत रूप से देखा था।

Trending Videos

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक की थी चर्चित जोड़ी 
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती 1980 के दशक की लोकप्रिय जोड़ी थी। उन्होंने 'जाग उठा इंसान' और 'वक्त की आवाज' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। उनके निजी रिश्तों को लेकर कई साल तक अटकलें सुर्खियों में रहीं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से इन अफवाहों को स्वीकार नहीं किया। श्रीदेवी ने बाद में 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की। अभिनेत्री का फरवरी 2018 में दुबई में 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती, मिमोह चक्रवर्ती, रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@mimohchakraborty

मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती 70 के दशक से ही लगातार अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और आज भी कई बड़े प्रोजेक्टस  हिस्सा हैं। वर्ष 2025 में वे 'श्रीमान वर्सेस श्रीमती', 'द बंगाल फाइल्स' और 'प्रजापति 2' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आए थे। आने वाले समय में वे आमिर खान के बैनर तले बन रही और सनी देओल अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'बटवारा 1947' में एक विशेष भूमिका में रहे। इसके अलावा वह रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल 'जेलर 2' में एक विस्तृत कैमियो रोल में नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें