फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को पांच साल से मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई, बोला- यही है जीवन का एकमात्र लक्ष्य

Sat, 18 Mar 2023 01:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस इंटरव्यू में लॉरेंस ने आगे कहा कि इस वक्त तो वह गुंडा नहीं है, लेकिन सलमान को मारकर जरूर बन जाएगा। 
विज्ञापन
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में जेल से एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू की वजह से वह चर्चा में आ गया है। इस साक्षात्कार में उसने बहुत सी बातें बताई हैं। साथ ही उसने सलमान खान को एक बार फिर धमकी भी दी है। समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेंस ने खुलेआम यह कबूल किया है कि वह सलमान खान को पिछले चार-पांच वर्षों से मारना चाहता है। 
विज्ञापन


बातचीत के दौरान जब लॉरेंस से एंकर ने सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछा तो इस पर वह जवाब देते हुए उसने कि मेरा बस चलता तो मैं चार पांच साल पहले ही मार देता, लेकिन वह मुझसे अब तक मरा नहीं। गैंगस्टर ने अभिनेता को लेकर कहा कि बीकानेर के हमारे मंदिर में जाकर उन्हें माफी मांगनी होगी, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।



इस इंटरव्यू में लॉरेंस ने आगे कहा कि इस वक्त तो वह गुंडा नहीं है, लेकिन सलमान को मारकर जरूर बन जाएगा। उसने आगे बताया कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है। साथ ही उसने यह भी कहा कि अगर वह माफी मांग लेते हैं तो बात खत्म हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले पिछले साल  एक चिट्ठी के जरिए अभिनेता को धमकी दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


यह चिट्ठी उनके पिता सलीम खान को मिली थी। इसमें लिखा था कि सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे। 2018 में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। तब से सलमान खान इस गैंग के निशाने पर हैं। दरअसल, सलमान खान 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में फंसे हैं। अब लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता से इस शिकार का बदला लेना चाहता है। वह खुद खुलासा कर चुका है कि 2018 में उसने सलमान की हत्या की पूरी साजिश रच ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi: स्नेहदीप ने पांच भाषाओं में गाया 'केसरिया' गाना, पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर बांधे तारीफों के पुल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें