फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी मोटी रकम, हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 01 Aug 2024 11:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस की ओर से दायर किए गए आरोप पत्र के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई ने अपने छह शूटर को अभिनेता की हत्या के लिए मोटी रकम दी थी।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल में दो लोगों ने फायरिंग कर सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह पता चला है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। अब पुलिस की चार्जशीट में इस मामले में कई नए चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप पत्र में यह जानकारी सामने आई है कि लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए मोटी रकम दी थी।
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: जानिए मणिपाल क्यों जा रहे हैं 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता-निर्देशक, छात्रों से जुड़ा है मामला

हत्या के लिए दिए 20 लाख रुपये
चार्जशीट के अनुसार लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए छह लोगों को 20 लाख रुपये दिए थे। यह मामला लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई और गिरोह के कथित सदस्य रोहित गोदेरा के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद सामने आया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद से ही अनमोल और रोहित मुंबई से फरार हैं। 
विज्ञापन


अनमोल ने कही थी इतिहास रचने की बात
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेलके ने अनमोल और गोदेरा के खिलाफ 27 जुलाई, 2024 को गैर-जमानती वारंट जारी किया था। चार्जशीट में कथित तौर पर उल्लेख किया गया है कि अनमोल ने शूटरों से कहा था कि उन्हें काम अच्छे से करने पर वे इतिहास रचेंगे। साथ ही, शूटरों को उत्साह बढ़ाते हुए उनसे यह कहा गया था कि इसे अंजाम देने से न डरें, क्योंकि इसका मकसद समाज में बदलाव लाना है। 

वॉयस मैसेज के जरिए दिया गया संदेश
यह निर्देश एक वॉयस मैसेज के जरिए दिया गया था। साथ ही, उन्हें यह भी कहा गया था कि वे इस तरह से गोली चलाएं कि सलमान खान डर जाएं। चार्जशीट के मुताबिक शूटरों को हेलमेट पहनने और सिगरेट पीने का निर्देश दिया गया था, ताकि वे निडर नजर आए। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ था कि दो आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे चार साल पहले इंस्टाग्राम पर लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो करने के बाद उसके गिरोह में शामिल हुए थे।
Durgesh Kumar: बनराकस ने मायानगरी में खरीदा सपनों का घर, दिलचस्प अंदाज में दुर्गेश कुमार ने साझा की खुशखबरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें