सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने के बावजूद सूरज पंचोली का करिअर नहीं उठ सका। वह अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमयी मौत के मामले में भी उलझे हैं और नतीजा यह कि उनके लिए बॉलीवुड में खुद स्थापित करने में समस्याएं आ रही हैं। उनकी दूसरी फिल्म टाइम टू डांस में भी सलमान ही संकट मोचक बने और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल को सूरज की हीरोइन बनवाया। फिल्म शूट हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।
इस बीच खबर है कि बॉलीवुड की हीरोइनों द्वारा सूरज के अपोजिट काम करने की हिचक को देखते हुए अगली फिल्म सैटेलाइट शंकर में साउथ से नायिका लाई गई है। रजनीकांत की अगली फिल्म पेट्टा में काम कर रहीं मेघा आकाश निर्देशक कमाल इरफान की सूरज स्टारर फिल्म के लिए साइन की गई हैं। सूरज और मेघा फिल्म में रोमांस में करते नजर आएंगे। मेघा की भले ही यह पहली हिंदी फिल्म होगी परंतु वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में जाना पहचाना चेहरा हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेघा के अनुसार सैटेलाइट शंकर से पहले भी उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिलते रहे हैं परंतु वह सैटेलाइट शंकर की तरह आकर्षक नहीं थे।