फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: गूगल पर तमिल फिल्म के किरदारों में दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

Tue, 22 Jun 2021 03:24 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल फिल्म के किरदारों के बारे में पूछे जाने पर ‘गूगल’ द्वारा दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए है और उन्होंने इस गलती को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म के किरदारों के बारे में पूछे जाने पर ‘गूगल’ द्वारा दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार की तस्वीर दिखाने से उनके प्रशंसक नाराज हो गए है और उन्होंने इस गलती को ठीक करने की मांग की है। गूगल पर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेध’ में ‘हाफ ब्वायल’ किरदार निभाने वाले शख्स के स्थान पर दिवंगत अभिनेता राजकुमार की तस्वीर नजर आ रही थी, जिसपर अभिनेता के कई प्रशंसकों और कुछ कन्नड़ अभिनेताओं ने इसपर आपत्ति जतायी है।
विज्ञापन


अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ गूगल के पृष्ठ पर तमिल फिल्म ‘विक्रम वेध’ के एक किरदार (हाफ ब्वायल) की जगह हमारे राजकुमार की तस्वीर दिख रही है। मैं सभी से गूगल से इसकी शिकायत करने की अपील करता हूं.... यह गलती ठीक की जाए।’’

अभिनेता पीडी सतीश चंद्रा ने भी ऐसी ही अपील की। राजकुमार के एक प्रशंसक कश्यप जगदीश ने ट्वीट किया कि यह ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने राजकुमार को ‘‘एक दिग्गज से बड़ा’’ बताते हुए गूगल से इसे ठीक करने को कहा।
विज्ञापन


कन्नड़ अभिनेता डॉ. राजकुमार को कर्नाटक में एक सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। उन्हें पद्म भूषण, दादासाहेब फाल्के सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। गूगल पर भारत की सबसे खराब भाषा पूछे जाने पर जवाब में ‘कन्नड़’ आने को लेकर भी हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था और गूगल को इसको लेकर सफाई देनी पड़ी थी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने तब कहा था, ‘‘ जवाब हमेशा सही नहीं हो सकते। कभी-कभी, जिस तरह से इंटरनेट पर सामग्री का वर्णन किया जाता है, किसी प्रश्न का जवाब उसी संदर्भ में आ जाता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें