'तुमको न भूल पाएंगे' और 'वॉन्टेड' जैली फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इंदर कुमार ने 28 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 43 साल की उम्र में इंदर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
पढ़ें: स्टार न बन पाए इंदर कुमार पर इस काम के लिए हमेशा किए जाएंगे याद
26 अगस्त को इंदर का 44वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी पल्लवी कुमार ने इंस्टाग्राम पर इंदर का जन्मदिन मनाते हुए तस्वीर पोस्ट की है। पल्लवी ने इंदर की तस्वीर के आगे केक रखा है जिस पर लिखा है, 'वी लव यू बूबू'। पल्लवी ने तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लव, मिस यू सो मच :('
Happy Birthday love... Miss you so much... 😘😘😘😘😘
A post shared by Indra Kumar (@inderkumarrocks) on Aug 26, 2017 at 9:21am PDT
इंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म मासूम से की थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 'तुमको न भूल पाएंगे', 'कुंवार', 'मसीहा', 'पेइंग गेस्ट' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्में की हैं। उन्होंने एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर ईरानी का भी रोल किया था।