सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार
सतीश शाह को उनके अभिनय के योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अफसोस, उनका निधन पिछले साल 25 अक्तूबर को हो गया था। उन्होंने भारतीय फिल्मों और टीवी पर गहरी छाप छोड़ी है। उम्मीद है कि उनकी पत्नी मधु शाह यह पुरस्कार लेने जाएंगी।
सतीश शाह के बारे में
पद्म पुरस्कार कला, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए मिलते हैं। सतीश शाह ने भारतीय सिनेमा और टीवी में बहुत अच्छा काम किया है। सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को हुआ था। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से ट्रेनिंग ली। शुरुआत में छोटे रोल किए, फिर 1983 की मशहूर फिल्म 'जाने भी दो यारों' से बहुत नाम कमाया। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'मैं हूं ना', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। टीवी पर 'ये जो है जिंदगी' और खासकर 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से वे घर-घर में पॉपुलर हो गए।
यह भी पढ़ें: आर माधवन को पद्मश्री; पोस्ट साझा कर जताया आभार, लिखा- 'यह सिर्फ पुरस्कार नहीं..जिम्मेदारी है'...