फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: गायिका मीना खडीकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, लता मंगेशकर ने दी शुभकामनाएं

Fri, 26 Mar 2021 08:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मीना खडीकर और लता मंगेशकर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गायिका, लेखिका और संगीतकार मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी मीना की बड़ी दीदी और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी छोटी बहन मीना खडीकर को रेडियो मिर्ची का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (मराठी) मिला है। मीना बहुत अच्छी संगीतकार, गायिका और लेखिका है। वो संत स्वभाव की हैं। मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि उसको और भी पुरस्कार मिलें।' 
 

इस ट्वीट के साथ लता जी ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें मीना खडीकर हाथ में अवॉर्ड लिए नजर आ रही हैं। लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मीना खडीकर को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


बना दें कि मीना खडीकर ने कई मराठी और हिंदी गाने लिखे हैं और गाये भी हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम 'मोठी तिची सावली' है। इस किताब का हिंदी अनुवाद भी आ चुका है, जिसका नाम 'लता दीदी और मैं' है। इस किताब में मीना कडीकर ने लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें लिखी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें