फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर को यश चोपड़ा सम्मान

Fri, 26 Jul 2013 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित कई हिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज देनी वाली गायिका लता मंगेशकर को यश चोपड़ा सम्मान से नवाजा जाएगा। दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा के नाम से सम्मान देने की परंपरा इसी साल से शुरू हुई है।
विज्ञापन


‘विजय’, ‘चांदनी’ और ‘लम्हे’ जैसी कई हिंदी फिल्म का निर्माण करने वाले उद्योगपति और नेता टी सुब्बारामी रेड्डी ने दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की याद में पुरस्कार की घोषणा की है। रेड्डी द्वारा संचालित टीएसआर फाउंडेशन हर साल यह अवार्ड देगा।

कांग्रेस नेता रेड्डी ने कहा कि पहले साल में हम यह सम्मान लता मंगेशकर को सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दे रहे हैं। वह यशजी के काफी निकट थी और उन्होंने यश चोपड़ा की लगभग सभी फिल्मों में गाने गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश चोपड़ा की फिल्में यदि समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय हुई हैं तो उसकी एक बड़ी वजह लता मंगेशकर के गाने भी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें