आज कल लश्तम पश्तम शब्द हर जगह बहुत ट्रेंड हो रहा है चाहे वह सोशल मीडिया में फेसबुक और इंस्टाग्राम हो या मेट्रो सिटी या फिर रेडियो । लोग इस शब्द हर जगह प्रयोग कर रहे चाहे हास्यास्पद बातें हो या आम बात चीत या कह लें टंग ट्विस्टर 'लश्तम पश्तम' को हर बात में प्रयोग किया जा रहा है। हम सभी इस शब्द को बोल तो रहे है लेकिन कोई भी इसका सही अर्थ नहीं जनता।
तो आइये जानते है क्या है , 'लश्तम पश्तम'
निर्माता और निर्देशक मानव भल्ला के अनुसार, 'लश्तम पश्तम' एक ऐसी फिल्म है जो सार्वभौमिक भाईचारे और मैत्री पर आधारित है। जिसे भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में दिखाया गया है और इसका सार एक सच्ची दोस्ती की दास्तान समझाती है जो कि हममें से किसी के बीच और कहीं भी हो सकती है यह कहानी किसी भी तरह की राजनीतिक सीमाओं को पार करता है।
फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई है स्वर्गीय ओम पुरी ने जो हिंदी सिनेमा जगत में एक कुशल और अनुभवी कलाकार के रूप में हमेशा याद किये जाएंगे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमे उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया। इस फिल्म ने उन मूल्यों पर प्रकाश डाला है। जो ओम जी को बहुत प्रिय थे- जैसे देश की सीमाओं से परे दोस्ती के विषय एवं सार्वभौमिक शांति और सद्भावना । यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी।
निर्माता और निर्देशक मानव भल्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में स्वर्गीय ओम पुरी, एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा, डॉली अहलूवालिया, इशिता दत्ता, फेरीना वजीर , विभव रॉय और समर वेरमणी आदि कलाकार शामिल हैं।
मानव भल्ला ने कहा यह फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक मौत से पहले निर्मित फिल्म है जिसमें उन्होंने आखिरी बार एक्टिंग की। मैं हमेशा से ओम जी को अपनी फिल्म में लेना चाहता था लेकिन मुझे नहीं पता था मेरी पहली फिल्म उनकी आखिरी फिल्म होगी। ओम पुरी हमेशा ही अच्छे अभिनेता के रूप में याद किया जाएगा। इस फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया है।
देखिये इस फिल्म का ट्रेलर: