बॉलीवुड अभिनेत्री, कारोबारी ललित मोदी के साथ रिश्ते में रही हैं। हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें बताई हैं। बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने उस वक्त सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर हंगामा मच गया था। इस मामले पर ललित मोदी ने अपनी बात रखी है।
ललित ने किया रिश्ते का एलान?
साल 2022 में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट में ललित मोदी की कई तस्वीरें सुष्मिता सेन के साथ थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने दोनों की आलोचना की थी। लोगों ने इसे ललित और सुष्मिता के रिश्ते का ऐलान माना। इस पोस्ट पर और पूरे मामले पर ललित मोदी ने अपनी राय रखी है।
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने तस्वीरें हटाने को नहीं कहा
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में ललित मोदी ने बताया कि यह पोस्ट उन्होंने सुष्मिता सेन के सामने की थी। उन्होंने कहा 'उन्हें लगा नहीं था कि मैं सच में इसे पोस्ट कर दूंगा। हम प्लेन में किसी बात पर बहस कर रहे थे और उन्होंने कहा, 'तुम इसे पोस्ट नहीं करोगे।' मैं हंसा और मैंने बटन दबा दिया।' उन्होंने आगे बताया कि सुष्मिता ने उनसे कभी भी उन तस्वीरों को हटाने के लिए नहीं कहा। उन्हें ऐसा करने का कोई अफसोस नहीं है।
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
'गोल्ड डिगर' कहने पर बोले ललित मोदी
ललित मोदी के साथ रिश्ते में होने की बात सामने आने पर कई यूजर्स ने सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहा। इस पर ललित मोदी ने कहा, 'सुष्मिता एक खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं। मेरे जानने वालों में शायद ही किसी के पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे। उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी थे। ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम कहीं बाहर गए हों और मुझे किसी चीज के लिए पैसे देने पड़े हों। हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया। वह किसी से भी कभी कुछ नहीं लेती थीं। इसलिए जब लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा, तो वह पूरी तरह से गलत था। अगर कुछ था भी, तो ललित ही 'डायमंड डिगर' था। वह सचमुच एक हीरा हैं।'
ललित की दोस्त हैं सुष्मिता
सुष्मिता सेन और ललित मोदी कुछ ही दिनों तक साथ में रहे, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ललित का कहना है कि सुष्मिता आज भी उनकी एक 'करीबी दोस्त' हैं।