फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन: जन्मदिन पर एक्स-बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने किया विश, पोस्ट शेयर कर लिखी यह खास बात

Fri, 20 Nov 2026 05:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • सुष्मिता सेन का गुरुवार को जन्मदिन था।
  • इस खास मौके पर उनके पूर्व बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने पोस्ट किया। 
  • उन्होंने सुष्मिता की तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन लिखा। 
विज्ञापन
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पूर्व बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बर्थडे विश किया। इतना ही नहीं उन्होंने सुष्मिता को एक खास नाम से पुकारा। 

क्या था ललित मोदी का पोस्ट? 

विज्ञापन

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के खास दिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ,‘मेरी प्यारी दोस्त सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं - मुस्कुराते रहिए।’ इसके साथ ही ललित ने अपनी और सुष्मिता की एक पुरानी तस्वीर शेयर की।

Trending Videos

ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता 
अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने 2022 में अपने रिश्ते की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। इतना ही नहीं अपने वेकेशन की फोटोज शेयर करते हुए ललित ने उन्हें अपना बैटर हॉफ बताया था। मगर कुछ दिनों बाद रिश्ते में खटास आ गई। एक्ट्रेस मुंबई में रहती थीं। वहीं ललित लंदन में थे। फरवरी 2025 को यह रिश्ता खत्म हो गया।
 


 

विज्ञापन

ललित मोदी इंटरव्यू - फोटो : एएनआई

ब्रिटिश नागरिक बने ललित मोदी
बीते दिनों ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिक मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने लिखा, 'एक गर्व का पल, एक नया अध्याय। आज 14 नवंबर 2026 को मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सम्मान मिला। यहां मैंने अपने जीवन के एक बेहद खास और निजी पड़ाव के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।'
उन्होंने आगे लिखा, '15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मैंने एक समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। ब्रिटेन कई वर्षों से मेरा घर रहा है। यहां के लोगों, संस्थानों, परंपराओं और मूल्यों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। ब्रिटिश नागरिक बनना एक विशेषाधिकार होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं गर्व, आभार और अपनेपन की भावना के साथ स्वीकार करता हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें