फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी: डिनर करते दिखे कई साल से गायब पूर्व चेयरमैन, अनिल कपूर-संजय कपूर और चंकी पांडे भी साथ नजर आए

Tue, 17 Nov 2026 08:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • इन दिनों अनिल कपूर और संजय कपूर इटली में फैमिली टूर पर हैं। 
  • उन्हें आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ एक रेस्तरां में देखा गया। 
  • इस दौरान चंकी पांडे भी वहां पत्नी भावना के साथ मौजूद थे। 
  • सितारों की इस खास शाम के फोटोज वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कपूर और ललित मोदी की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी हाल ही में बॉलीवुड हस्तियों के साथ नजर आए हैं। ललित हाल ही में इटली के फ्लोरेंस में स्थित मशहूर रेस्तरां ला जिओस्ट्रा में अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते नजर आए। इन पलों की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में क्या खास? 

विज्ञापन

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी से पूर्व में कई विवाद रहे हैं। अब उन्हें अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते हुए देखा गया। इस खास आयोजन की तस्वीरें होटल ने अपने अकाउंट से शेयर कीं।
इसके बाद यह वायरल हो गईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘जब बॉलीवुड की चकाचौंध फ्लोरेंस की आत्मा से मिलती है। भारतीय सिनेमा और संस्कृति के सच्चे दिग्गजों की संगति में ला जिओस्ट्रा में एक विशेष शाम।’
विज्ञापन

इस मुलाकात के दौरान संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी मौजूद थीं। संजय कपूर ने फ्लोरेंस से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।

Trending Videos

चंकी पांडे और संजय कपूर की वायरल तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

काम के सिलसिले में इटली गए सितारे? 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कपूर परिवार के सदस्य ललित मोदी और चंकी पांडे के साथ किसी काम के सिलसिले में इटली पहुंचे हैं या यह उनकी निजी यात्रा है।

अनिल और बोनी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बोले थे संजय
हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने अपने भाइयों अनिल कपूर और बोनी कपूर के साथ रिश्तों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि अनिल और बोनी के बीच महज 13 महीने का अंतर है और दोनों परिवार के लिए हमेशा मजबूत आधार रहे हैं।
संजय ने कहा था, 'अनिल और बोनी के बीच सिर्फ 13 महीने का अंतर है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ की थी। वे परिवार के इंजन की तरह थे। पिता के निधन के बाद वे दोनों एक-दूसरे के और करीब आ गए। मैं सबसे छोटा हूं। मैं उनके पैर छूकर उन्हें भाईसाहब नहीं कहता। मैं अनिल को अनिल ही बुलाता हूं। लेकिन मेरे मन में दोनों के लिए बहुत सम्मान है। मैं उनके साथ दोस्तों जैसा रिश्ता नहीं रख सकता। मैं अपने भतीजों अर्जुन और मोहित के ज्यादा करीब हूं।'

विज्ञापन

महीप-भावना और चंकी-संजय - फोटो : X
संजय और चंकी पांडे के परिवारों में है गहरी दोस्ती
संजय कपूर और चंकी पांडे के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों की पत्नियां महीप कपूर और भावना पांडे भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों को नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से खास पहचान मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें