‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘चांद मेरा दिल’ का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन है। सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 2.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म सुस्त रही है। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों में बढोतरी हो सकती है। वहीं वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
अनन्या पांडे की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
अनन्या की थिएटर में रिलीज हुई पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन देखें तो 'चांद मेरा दिल' के पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है।
| फिल्म का नाम |
कमाई |
| तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मे |
7.75 करोड़ |
| केसरी चैप्टर 2 |
7.84 करोड़ |
| ड्रीम गर्ल 2 |
10.69 करोड़ |
| लाइगर |
4.50 करोड़ |
| पति पत्नी और वो |
9.10 करोड़ |
लक्ष्य की पिछली फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन
लक्ष्य की इस फिल्म से पहले केवल एक फिल्म ‘किल’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 24.15 करोड़ की कमाई की थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Review: अभिनय का नूर भी, इश्क का गुरूर भी और कहानी से दूर भी; कैसी है अनन्या-लक्ष्य की फिल्म?
'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों से होगी टक्कर
थिएटर्स में इन दिनों कई फिल्में लगी हुईं हैं। मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी आज रिलीज हो गई है, जिस फैंस से अच्छा प्यार मिल रहा है। इसके अलावा मल्टीस्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम’ भी सिनेमाघरों में ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।