फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lagaan: ‘कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा…’, कास्ट-क्रू ने मिलकर देखी ‘लगान’; मनाया 25 साल पूरे होने का जश्न

Mon, 15 Jun 2026 07:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years of Lagaan: आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लगान’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग का वीडियो अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। इस यादगार स्क्रीनिंग के वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
कास्ट-क्रू ने 25 साल बाद साथ देखी आमिर खान की फिल्म 'लगान' - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के अलावा आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ को भी 25 साल पूरे हो चुके हैं। आमिर खान ने अपनी इस फिल्म के क्रू, कास्ट मेंबर्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग पिछले दिनों रखी थी। इस स्क्रीनिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर साझा किया है। स्क्रीनिंग में सभी ने फिर से ‘लगान’ की पुरानी यादों को ताजा किया।

फिल्म के एक्टर्स ने आमिर संग देखी ‘लगान’

विज्ञापन

साझा किए गए वीडियो में आमिर खान और ‘लगान’ के कई एक्टर्स फिल्म को दोबारा एक साथ देख रहे थे। हर गाने,सीन पर जोश से भर उठते थे। फिल्म खत्म होने पर कई एक्टर्स की आंखें नम थीं। ऐसा लग रहा था कि उनके जेहन में पुरानी यादें ताजा हो गई हों। 

आमिर खान प्रोडक्शन ने साझा किया एक खास मैसेज?
‘लगान’ की इस स्पेशल स्क्रीनिंग के वीडियो के साथ आमिर खान प्रोडक्शन ने एक खास कैप्शन भी पोस्ट में लिखा है। इसमें लिखा था, ‘कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा महसूस किया जाना चाहिए। 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर कास्ट और क्रू साथ आए। सभी साथ हंसे, रोए और फिल्म की यादों को फिर से जीया।’ 

विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन

फिल्म 'लगान' आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘लगान’ से निर्माता बने थे आमिर खान 
आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ को बतौर निर्माता प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। आगे चलकर ऑस्कर पाने की दौड़ में भी शामिल हुई। फिल्म की कहानी में क्रिकेट के खेल के जरिए अंग्रेजी शासन से संघर्ष को दिखाया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें