फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' का ट्रेलर रिलीज, मजाक में गंभीर मैसेज देगी फिल्म

Tue, 28 Feb 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' का पोस्टर
विज्ञापन
फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षरा हासन एक शहरी मॉर्डन लड़की लाली के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं लड्डू का किरदार निभा रहे हैं विवान शाह एक छोटे शहर के लड़के के किरदार में हैं। फिल्म में एक्टर गुरमीत चौधरी एक राजकुमार बने हैं। मनीष हरिशंकर निर्देशित ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ पता चलता है कि ये एक कॉमेडी फिल्म है जो कि मजाक-मजाक में एक गंभीर मैसेज देने की कोशिश करती है।
विज्ञापन


स्टार एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड प्रजेंटेशन के बैनर तले बनी इस फिल्म को कुछ ही घंटों के अंदर कई बार देखा जा चुका है। फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें-
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें