पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया चल रहे #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बावजूद दर्शक फिल्म को देखने गए और फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लाल सिंह चड्ढा भावनाओं से भरी फिल्म है। इसमें आमिर खान के अभिनय का स्तर अपने चरम पर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, फर्स्ट ऑफ काफी इंगेजिंग हैं, आमिर खान सर की एक्टिंग काफी अच्छी है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, आमिर खान और करीना कपूर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। कुछ सीन्स काफी जबरदस्त थे।
वहीं कुछ यूजर्स अब भी फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आमिर खान और अक्षय कुमार के लिए दुखी हूं, दोनों ने स्कूल के दिनों में हमें बहुत सारी यादें दी हैं। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों पहले शो में ही डिजास्टर घोषित हो गई हैं। अन्य यूजर ने लिखा, लाल सिंह चड्ढा में आमिर की एक्टिंग मिस्टर बीन की तरह है !! एक बेहतरीन अभिनेता से ऐसी उम्मीद नहीं थी।"